खेल
Trending

WPL 2024 : RCB ने DC को हराकर जीता खिताब!

WPL 2024 के फाइनल मुकाबले में, RCB की महिलाओं ने उस खिताब को जीतकर दिखाया जो कुछ छोरे नहीं कर सके। उन्होंने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर शीर्ष स्थान पर चढ़ा लिया। दिल्ली की ओर से यह दूसरा दुखद समय रहा है जब उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

फाइनल मैच में, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनकी टीम की पारी 18.3 ओवर में 113 रनों पर सिमट गई। अब RCB को 114 रनों का लक्ष्य पूरा करने के लिए खेलना था। श्रेयांका पाटिल ने चार विकेट लिए।

RCB ने धीमी शुरुआत की, लेकिन उन्होंने लक्ष्य की ओर बढ़ने का काम किया। मंधाना और सोफी डिवाइन ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। सोफी ने 32 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने 31 रनों का योगदान दिया। इसके बाद, एलिस पेरी और ऋचा घोष ने मैच को जीतने में सहायता की। टीम को मीन्नू और शिखा द्वारा एक-एक विकेट मिला।

17 मार्च 2024
10:41:12 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: आरसीबी ने जीता खिताब
आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। ऋचा घोष ने चौका लगाकर मैच को समाप्त किया। दिल्ली का दूसरी बार खितब जीतने का सपना टूट गया। एलिस पेरी ने 35 रन बनाए। ऋचा घोष ने 17 रन का योगदान दिया।

17 मार्च 2024
10:35:27 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: आखिरी ओवर में चाहिए 5 रन
आरसीबी को जीत के लिए 5 रन चाहिए। क्रीज पर ऋचा और एलिस पेरी मौजूद हैं।

17 मार्च 2024
10:31:04 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: आरसीबी को चाहिए 11 रन
आरसीबी को 12 गेंद पर 11 रन चाहिए। दिल्ली को चमत्कार की उम्मीद है। एलिस पेरी और ऋचा घोष क्रीज पर मौजूद हैं।

18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 103/2

17 मार्च 2024
10:18:34 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: आरसीबी को दूसरा झटका लगा
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना 31 रन बनाकर आउट हो गईं। मीन्नू मनी ने दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई।

15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 82/2

17 मार्च 2024
10:15:35 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: जीत के लिए चाहिए 35 रन
आरसीबी को जीत के लिए 35 रन चाहिए। अभी उसके 9 विकेट शेष हैं। स्मृति मंधाना और पेरी क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को चमत्कार करना होगा।

17 मार्च 2024
10:06:01 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी
दिल्ली की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। आरसीबी के बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हो रही है। स्मृति मंधाना 24 और एलिस पेरी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 61/1

17 मार्च 2024
9:56:50 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: आरसीबी को लगा पहला झटका
सोफी डिवाइन 32 रन बनाकर आउट हुईं। 9वें ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा। दिल्ली को मैच जीतने के लिए चमत्कार करना होगा। एलिस पेरी बल्लेबाजी करने आईं हैं।

10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 56/3

17 मार्च 2024
9:50:25 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: धीरे-धीरे जीत की तरफ आगे बढ़ रही आरसीबी
8 ओवर समाप्त हो गए हैं। आरसीबी ने अभी तक कोई विकेट नहीं खोया है। सोफी डिवाइन 32 और स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए 65 रन और चाहिए।

8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 49/0

17 मार्च 2024
9:36:51 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: 5वें ओवर में बने 2 रन
चौथे ओवर में 7 रन बने। पांचवें ओवर में 2 रन बने। दिल्ली की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। अभी तक तीन चौके लगे हैं।

5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 20/0

17 मार्च 2024
9:27:18 PM
WPL 2024 फाइनल लाइव: आरसीबी की धीमी शुरुआत
दिल्ली के 114 रन के लक्ष्य का जवाब में आरसीबी की धीमी शुरुआत हुआ है। स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन को खतरा नहीं मोल लेना चाहती हैं।

3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 11/0, मंधाना-5 रन और डिवाइन-6 रन बनाकर खेल रही हैं।

17 मार्च 2024
9:03:17 PM
DC vs RCB लाइव स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स 113 रन पर हुईं ऑलआउट
दिल्ली कैपिटल्स की पारी फाइनल में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। दिल्ली कैपिटल्सको 64 रन पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और 113 रन पर पूरी दिल्ली टीम ऑलआउट हो गई।

17 मार्च 2024
8:59:54 PM
DC vs RCB लाइव स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा 9वां विकेट
पारी के 19वें ओवर में श्रेयंका पाटिल की दूसरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी बोल्ड हुई। इस दौरान अरुंधति 13 गेंदों पर 10 रन बनाए। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 9 विकेट गिर चुके थे।

7 मार्च 2024, रात 8:49 बजे
DC vs RCB लाइव स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर के बाद 100 रन का पार किया है।

17 मार्च 2024, रात 8:42 बजे
WPL 2024 फाइनल लाइव: मिन्नू मणि लेग बीफोर विकेट हो गईं
श्रेयंका पाटिल ने मिन्नू मणि को LBW के रूप में आउट कर दिया। मिन्नू ने 3 गेंदों में 5 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 15 ओवर के खेल के दौरान 7 विकेट खो दिए हैं।

17 मार्च 2024, रात 8:40 बजे
WPL 2024 फाइनल लाइव स्कोर: आशो शोभना ने एक ओवर में दो विकेट लिए
14वें ओवर में आशो शोभना ने आरसीबी को दो सफलताएं दिलाई। पहली गेंद पर मारिजाने को आउट किया गया। तीसरी गेंद पर जेस जोनासेन को आउट किया गया।

17 मार्च 2024, रात 8:32 बजे
WPL 2024 फाइनल लाइव: 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 80/4
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन हो चुका है।

17 मार्च 2024, रात 8:25 बजे
WPL 2024 फाइनल लाइव: दिल्ली कैपिटल्स का नौवां विकेट गिर गया
पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स का नौवां विकेट गिर गया। श्रेयंका पाटिल ने मेग लेनिंग को आउट किया। इस दौरान लेनिंग ने 23 गेंदों में 23 रन बनाए।

17 मार्च 2024, रात 8:18 बजे
WPL 2024 फाइनल लाइव: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10 ओवर के बाद 72/3
10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन हो गया है। मेग लेनिंग और मारिजाने कैप बल्लेबाजी कर रही हैं।

17 मार्च 2024, रात 8:14 बजे
DC vs RCB LIVE: दिल्ली कैपिटल्स को एक ही ओवर में लगे तीन झटके
फाइनल मैच में आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को एक ही ओवर में तीन बड़े झटके लगे। आठवें ओवर में बाएं हाथ की स्पिनर मोलीन्यूक्स ने दिल्ली के तीन बैटर्स को अपने जाल में फंसाया। शेफाली वर्मा को कैच आउट किया गया और फिर जेमिमा अगले गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गई। इसके बाद अगली दो गेंदों में एलिस कैप्सी पवेलियन भेजी गई।

17 मार्च 2024, रात 8:03 बजे
DC vs RCB W लाइव स्कोर: छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 61/0
दिल्ली कैपिटल्स का छह ओवर के बाद स्कोर बिना किसी विकेट के 61 रन हो चुका है। मेग लेनिंग (17) और शेफाली (42) रन पर बल्लेबाजी कर रही हैं।

17 मार्च 2024, रात 7:56 बजे
WPL 2024 फाइनल लाइव: 5वें ओवर में बने 11 रन
पांचवें ओवर में भी शेफाली ने सिक्स मारा। इसके बाद एलिस पेरी के ओवर में शानदार चौका लगा। इसी ओवर में दिल्ली टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया।

5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर – 52/0, शेफाली – 37 और लैनिंग – 15 रन बनाकर खेल रही हैं।

17 मार्च 2024, रात 7:50 बजे
WPL 2024 फाइनल लाइव: शेफाली और लैनिंग की शानदार बल्लेबाजी
चौथे ओवर की पहली गेंद पर शेफाली ने सिक्स मारा। इसके बाद लैनिंग ने दो लगातार चौके लगाए। चौथे ओवर में कुल 19 रन बने। रेणुका सिंह महंगी साबित हुई हैं।

4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर – 41/0, शेफाली – 26 और लैनिंग – 15 रन बनाकर खेल रही हैं।

17 मार्च 2024, रात 7:46 बजे
WPL 2024 फाइनल लाइव: शेफाली ने पहले सिक्स मारा
दूसरे ओवर में शेफाली वर्मा ने एक सिक्स मारा। दूसरे ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर – 22/0 है।

ALSO REAS THIS:

https://dprcg.gov.in/news/date-wise-news/2024-03-18

WPL 2024: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली MI को 5 रनों से हराना पड़ा।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button