छत्तीसगढ़
Trending

Gold की कीमतों में तेजी: Raipur में तीन महीने में 10,000 रुपये से अधिक का बढ़ोतरी, नए रिकॉर्ड बनाते हुए

Gold की कीमतों में बनाया नया रिकॉर्ड, तीन महीने में 10,000 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें लेटेस्ट रेट

Raipur : अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। बीते तीन महीने में Gold 10,000 रुपये महंगा हुआ है। रायपुर सराफा बाजार में सोना 74,050 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। बीते तीन महीने में Gold 10,000 रुपये महंगा हुआ है। रायपुर सराफा बाजार में सोना 74,050 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) रहा। वहीं अप्रैल 2023 में Gold 62, 100 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) था। जबकि 10 जनवरी 2024 को रायपुर में Gold प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 64,000 रुपये था। Gold के साथ ही चांदी की कीमतों में भी उछाल आ गई है। रायपुर में चांदी 84,650 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।

सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है। आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिलेगी। एक ओर जहां सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। वहीं वर्ष 2023 में इमरजेंसी में काम आने वाले में सोने ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश भर में बैंकों और फाइनेंस कंपनियों द्वारा वर्ष 2023 में करीब 300 करोड़ से ज्यादा का गोल्ड लोन दिए। बैंकों व फाइनेंस कंपनियों द्वारा इन दिनों गोल्ड लोन पर आकर्षक आफर भी पेशकश की जा रही है।

लाइटवेट ज्वेलरी की बढ़ी डिमांड

कीमतों में आई जबरदस्त तेजी का सराफा बाजार में असर भी देखा जा रहा है। जो लोग 10 ग्राम गोल्ड लोने की सोच रहे थे, उनके द्वारा 5 ग्राम, 8 ग्राम की खरीदारी की जा रही है। साथ ही लाइटवेट ज्वेलरी की डिमांड इन दिनों काफी बढ़ गई है। लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही बिकवाली बढ़ी है।

एक वर्ष में 15 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

एक वर्ष में ही सोने ने 15 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसके चलते निवेशकों का रुझान भी इन दिनों सोने के प्रति बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश के लिए गोल्ड काफी अच्छा है। इसके साथ ही फिजिकल खरीदारी भी करते हैं तो यह सबसे फायदेमंद रहता है।

ALSO READ THIS:

https://dprcg.gov.in/post/1708962017/Shri-Baliram-Sahu-will-now-be-able-to-hear-clearly-benefited-from-Jan-Chaupal

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal): 11 April 2024

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button