अंतराष्ट्रीयतकनीकीराष्ट्रीय

Luna 25: रूस का लूना-25 लॉन्च, चंद्रमा पर पानी ढूंढ़ने वाला यह मिशन चंद्रयान-3 से पहले क्यों पहुंच रहा?

Updated Sat, 12 Aug 2023 21:18 PM IST

Luna-25 vs Chandrayaan-3: रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रासकास्माज ने शुक्रवार को लूना- 25 अंतरिक्ष यान लांच किया। लूना- 25 21 या 22 अगस्त को यह चांद की सतह पर पहुंच जाएगा। लूना-25 की लैंडिंग चंद्रयान-3 से पहले होने वाली है। दरअसल रूस, चीन और अमेरिका के विपरीत, भारत चंद्रमा की सीधी यात्रा की योजना नहीं बनाता है। इसके बजाय, यह सफर चरण में चलता है।

चंद्रयान 3 लूना 25

भारत के बाद रूस ने भी चांद पर अपना अंतरिक्ष यान भेज दिया है। रूस ने 47 साल बाद शुक्रवार को चांद पर अपना पहला अंतरिक्ष यान भेजा। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रासकास्माज के मुताबिक, लूना-25 मून लैंडर 21 या 22 अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश कर सकता है। 

इस चंद्रयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रूसी अंतरिक्ष एजेंसी को बधाई दी है। एजेंसी ने यह भी उम्मीद जताई कि चंद्रयान-3 और लूना-25 दोनों मिशन अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। इस बीच हमें जानना जरूरी है कि आखिर लूना-25 क्या है? मिशन के उद्देश्य क्या हैं? यह चंद्रमा की सतह पर कब पहुंचेगा? रूस का लूना-25 भारत के चंद्रयान-3 से क्यों अलग है?

आखिर लूना-25 क्या है?
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रासकास्माज ने शुक्रवार को लूना- 25 अंतरिक्ष यान लांच किया। इसे मास्को से लगभग 3,450 मील (5,550 किमी) पूर्व में स्थित वोस्तोचनी कोस्मोड्रोम से स्थानीय समायानुसार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर लॉन्च किया गया। लूना- 25 को सोयुज 2.1 बी रॉकेट में भेजा गया है। इसे लूना- ग्लोब मिशन का नाम दिया गया है। किट की लंबाई करीब 46.3 मीटर है और इसका व्यास 10.3 मीटर है। इसके बाद 313 टन वजनी रॉकेट 7-10 दिनों तक चांद का चक्कर लगाएगा। 

यह चंद्रमा की सतह पर कब पहुंचेगा?
उम्मीद जताई जा रही है कि लूना- 25 21 या 22 अगस्त को यह चांद की सतह पर पहुंच जाएगा। वहीं, चंद्रयान-3 भारत ने 14 जुलाई को लॉन्च किया था, जो 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा। अगर इसने लैंडर और रोवर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव या साउथ पोल पर उतरने वाला रूस के बाद दूसरा देश होगा।

लूना- 25 और चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का समय करीब-करीब एक ही होगा। लूना कुछ घंटे पहले चांद की सतह पर लैंड करेगा। रूस इससे पहले 1976 में चांद पर लूना-24 उतार चुका है। विश्व में अबतक जितने भी चांद मिशन हुए हैं, वे चांद के भूमध्य रेखा पर पहुंचे हैं। लूना-25 सफल हुआ तो ऐसा पहली बार होगा कि कोई देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करे।

मिशन का उद्देश्य क्या है?
रूस की योजना लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की है। जानकारों का कहना है कि चांद के इसी ध्रुव पर पानी मिलने की संभावना है। दरअसल, 2018 में नासा ने कहा था कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी है। लूना- 25 में रोवर और लैंडर हैं। इसका लैंडर करीब 800 किलो का है। लूना- 25 सॉफ्ट लैंडिंग की प्रैक्टिस करेगा। लैंडर में एक खास यंत्र है, जो सतह की छह इंच की खुदाई करेगा। लूना- 25 पत्थर और मिट्टी के सैंपल जमा करेगा। इससे जमे हुए पानी की खोज हो सकती है। रूस का मकसद है कि भविष्य में जब भी इंसान चांद पर अपना बेस बनाए तो उसके लिए पानी की समस्या न हो।

इस बीच, रासकास्माज ने एक बयान में कहा कि लूना-25 और चंद्रयान-3 दोनों मिशन एक-दूसरे के रास्ते में नहीं आएंगे। हम किसी देश या स्पेस एजेंसी के साथ प्रतियोगिता नहीं कर रहे हैं। दोनों मिशन में लैंडिंग के लिए अलग- अलग क्षेत्रों की योजना है। वहीं, इसरो ने कहा कि लूना 25 के सफल लॉन्च पर रासकास्माज को हमारी तरफ से बधाई। यह हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक और अद्भुत पड़ाव है। चंद्रयान-3 और लूना 25 मिशन को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामनाएं।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button