अंतराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

Nitin Desai Death: 180 करोड़ का लोन, टूटा स्टूडियो का सपना… क्या इन कारणों की वजह से नितिन देसाई ने की आत्महत्या?

Art Director Nitin Desai ने किया आत्महत्या, Karjat के स्टूडियो में पंखे से लटका मिला शव |

Updated on: August 02, 2023 04:14 IST

Nitin Desai Suicide: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन हो गया है। अब इस मामले में कुछ नए खुलासे हुए है, जिन्हें जानकार आप हक्के बक्के रह जाएंगे।

Nitin Desai Suicide: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार की सुबह मुंबई के एनडी स्टूडियो में खुदकुशी कर ली। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार देर रात तकरीबन 3:30 पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। नितिन ने इतना बड़ा कदम आर्थिक तंगी के चलते उठाया। नितिन देसाई की मौत से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर रितेश देशमुख से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई स्टार्स ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नितिन देसाई मेगा बजट फिल्म्स और टीवी सीरियल बनाते थे। फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में दुनियाभर में फेमस थे। नितिन देसाई की मौत के बाद कुछ नए खुलासे हुए हैं, जिन्हें जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। नितिन देसाई ने एक कंपनी से 180 करोड़ का लोन लिया था।

180 करोड़ का लोन…

सूत्रों के मुताबिक, नितिन देसाई ने जो कर्ज लिया था। वो एडलवाइस कंपनी को देना था, लेकिन देसाई यह कर्ज नहीं चुका पाए। नितिन देसाई ने जिला कलेक्टर को प्रस्ताव दिया था कि एडलवाइस कंपनी हमारी कंपनी को खरीद ले। यह कार्रवाई सरफेसी एक्ट के तहत लंबित थी। दरअसल, नितिन देसाई ने 180 करोड़ के लोन के लिए अपनी कुछ जमीनें गिरवी रख दी थीं। सूत्रों के मुताबिक, 180 करोड़ रुपये का कर्ज अब बढ़कर लगभग 249 करोड़ रुपये हो गया है, जिसे चुकाना जरूरी है।

टूटा स्टूडियो का सपना
हां, सुनने में आ रहा है कि फाइनेंस कंपनी एडलवाइस कर्ज वसूली के लिए एनडी स्टूडियो का ऑक्शन करने वाली थी। इस वजह से देसाई काफी टेंशन में आ गए थे। करीब 15 साल पहले रिलायंस ने एनडी स्टूडियो का 50% स्टेक पर खरीदा था। पर बाद में अनिल अंबानी की कंपनी खुद ही कर्ज में दबती चली गई, जिससे एनडी को वर्ल्ड क्लास स्टूडियो बनाने का सपना अधूरा रह गया।

इस सीरीज के लिए की थी दिन-रात मेहनत
करीब एक डेढ़ महीने पहले की बात है, नितिन देसाई काफी उत्साहित थे। अपनी वेब सीरीज ‘महाराणा प्रताप’ को लेकर जिसमें लीड स्टार के तौर पर गुरमीत चौधरी नजर आने वाले थे। इस सीरीज को डिज्नी हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाना था, जिसके करीब 30 एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। नितिन देसाई बेस्ट आर्ट डायरेक्टर थे। संजय लीला भंसाली की फिल्में हो या फिर आशुतोष गोवारीकर की उन्होंने इन सभी के साथ बहुत ही शानदार काम किया है।

Nitin Desai Suicide Death Reason Family ND Studio: मौत को गले लगाने से पहले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button