अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Weather Update: दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

Updated Date: Wed, 26 Jul 2023 03:42 PM (IST)

देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि कई राज्यों में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने विशेष रूप से दिल्ली उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि हम अभी भी दक्षिण ओडिशा, पश्चिम मध्य खाड़ी के ऊपर उत्तरी आंध्र तट पर कम दबाव का सामना कर रहे हैं। इसलिए इसकी वजह से अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ओडिशा में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि IMD ने विशेष रूप से दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालय के लिए अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

28 जुलाई तक के लिए जारी किया अलर्ट

साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से रविवार तक बारिश होने की संभावना है, जबकि राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होगी।

विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार

साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार से शुक्रवार तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, मध्य भारत में बुधवार से शनिवार के दौरान हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही छत्तीसगढ़ में बुधवार से शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत में भी भारी बारिश की संभावना

इसके अलावा, IMD ने दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा कि उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26-28 जुलाई तक और झारखंड व बिहार में शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 30 जुलाई तक हल्की से मध्यम और भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। कहा गया है कि शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button