अंतराष्ट्रीयतकनीकीराष्ट्रीय

भारत में बन रही इस सुरंग को देख चीन के छूटे पसीने, ताकती रह जाएगी दुनिया

चीन को पछाड़ा

Updated: 24 Jul 2023, 6:26 pm

यह सुरंग चीन की सबसे चौड़ी सुरंग यांगजी टनल से भी चौड़ी होगी

भारत में बन रही विश्व की सबसे चौड़ी सुरंग ने चीन को पछाड़ दिया है। यह सुरंग चीन की सबसे चौड़ी सुरंग यांगजी टनल से भी चौड़ी होगी। इस टनल की चौड़ाई 23 मीटर से भी अधिक है और दुनिया की सबसे चौड़ी सुरंग होगी। सुरंग को लेटेस्ट तकनीक के साथ बनाया जा रहा है और मार्च 2024 तक इसका काम पूरा हो जाएगा।

नई दिल्ली: भारत में हाईवे, एक्सप्रेस का निर्माण जितनी तेजी से हो रहा है, उतनी ही तेजी से देश की तरक्की हो रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि साल 2024 तक भारत की सड़कें अमेरिका की सड़कों से बेहतर होगी। भारत में एक ऐसी सुरंग बन रही है, जिसे देखकर चीन के पसीने छूट जाएंगे। चीन भारत की इस तरक्की को देखकर जल भून उठेगा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर विश्व की सबसे चौड़ी सुरंग बन रही है। जो खिताब अब तक चीन के पास था, इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही भारत के पास आ जाएगा।

यहां बन रही सबसे चौड़ी सुरंग

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर मिसिंग लिंक के तहत जुड़वां टनल का निर्माण किया जा रहा है। यह टनल वेस्‍टर्न घाट के घुमावदार रास्‍ते पर बनाई जा रही है। जहां आमतौर पर घुमावदार रास्तों पर बनने वाली टनल की चौड़ाई कम हो जाती है, वहीं भारत के इंजीनियरों ने कमाल कर दिया है। भारतीय इंजीनिय‍रिंग ने यह कारनामा कर दिखाया है। भारतीय इंजीनियरों ने घुमावदार सड़क पर विश्व की सबसे चौड़ी सुरंग बनाकर चीन को पछाड़ दिया है।

चीन को पछाड़ा

गौरतलब है कि चीन में 13.7 मीटर की चौड़ाई वाला टनल विश्व की सबसे चौड़ी सुरंग है। 16.62 किलोमीटर लंबी टनल यांगजी नदी के नीचे से गुजरती है। अब विश्व की सबसे चौड़ी सुरंग का खिताब चीन के पास से छीनकर भारत के नाम हो जाएगा। चीन में शंघाई शहर के चैंगजि़ंग द्वीप से जोड़ने वाला टनल 13.7 मीटर की चौड़ाई के साथ विश्व का सबसे चौड़ा टनल है। लेकिन जल्द ही यह खिताब भारत के पास होगा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बन रहे खंडाला टनल की चौड़ाई 23 मीटर से भी अधिक है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बनने वाले इस टनल की चौड़ाई 23 मीटर है। 23.75 मीटर की चौड़ाई वाली दोनों टनल विश्व की सबसे बड़ी सुरंग हैं। इस सुरंग में 4 लेन होंगे। अत्यधिक चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली इस सुरंग की लंबाई 8 किमी है। सुरंग लोनावाला झील तल से लगभग 500-600 फीट की ऊंचाई पर है। इस सुरंग को लेटेस्ट तकनीक का इस्तेमाल कर बनाया जा रहा है। इसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों सुरंग का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा।

दुनिया की सबसे चौड़ी टनल

6695 करोड़ रुपये की लागत ये इस टनल का काम पूरा किया जा रहा है। यह टनल इसलिए खास है, क्योंकि यह दुनिया की सबसे चौड़ी टनल है। इस टनल के शुरू होने के बाद मुंबई-पुणे के बीच की दूरी आधे घंटे कम हो जाएगी। एक्सप्रेसवे पर खोपोली और सिंहगड़ इंस्टिट्यूट के बीच 19 किलोमीटर की दूरी घटकर 13.3 किलोमीटर रह जाएगी। इससे मुंबई और पुणे के बीच की दूरी तय करने में करीब आधे घंटे का समय बचेगा। वहीं ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों में कमी आएगी। सुरंग के भीतर पत्थरों को गिरने से रोकने के लिए जगह-जगह रॉक बोल्ट बनाए गए हैं। हर 300 मीटर की दूरी पर एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं। फायर रोकने के लिए हाई प्रेशर वाटर मिक्स सिस्टम लगाया गया है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button