छत्तीसगढ़

Ek Ped Maa Ke Naam : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की शुरुआत !

Ek Ped Maa Ke Naam : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस प्रदेशव्यापी अभियान के तहत 33 जिलों में 4 करोड़ वृक्षों का रोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने का आह्वान किया है।

Ek Ped Maa Ke Naam : नवा रायपुर के अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में आज मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलकर पेड़ लगाए। उन्होंने ओपन जिप्सी में भ्रमण कर अभियान में हिस्सा ले रहे लोगों का उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि विधान से पूजन कर पीपल के पौधे का रोपण कर महा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा अभियान का बैनर भी जारी किया गया। Ek Ped Maa Ke Naam

Ek Ped Maa Ke Naam : इस महा वृक्षारोपण अभियान के तहत वन विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 4 करोड़ वृक्ष लगाए जाएंगे। आज प्रदेश के 33 जिलों में कुल 4 लाख पेड़ लगाए गए। नवा रायपुर के जैव विविधता पार्क में मुख्यमंत्री के साथ सभी कैबिनेट मंत्रीगणों, स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ के जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 20 हजार पेड़ लगाए।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू एवं श्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। सभी ने एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया।

Ek Ped Maa Ke Naam : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के 140 करोड़ लोगों से आह्वान किया है कि सभी अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाएं। उनके आह्वान पर यह एक आंदोलन बन गया है, हम लोग छत्तीसगढ़ में भी इसको अभियान के रूप में ले रहे हैं और अकेले वन विभाग का 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के 33 जिलों में वन विभाग द्वारा 6 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

Ek Ped Maa Ke Naam

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत बहुत सी प्रजातियों के पेड़ लगाए जा रहे हैं।

पीपल का पेड़ जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है, नीम का पेड़, हर्रा, बहेड़ा, आंवला जैसे गुणकारी पौधे लगाए जा रहे हैं। हर किसी को पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है। पेड़ कम होने से गर्मी के दिनों में गर्मी बहुत बढ़ रही है, इस साल तो रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पूरे देश में पड़ी है। पारा 50 डिग्री पहुंच गया। पूरे विश्व में गर्मी से मरने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है, ऐसे समय में बहुत आवश्यक हो जाता है कि हम सभी पेड़ लगाएं। Ek Ped Maa Ke Naam

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में हमारे स्कूली बच्चे शामिल हुए, हमारे सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए, हमारे वन और पुलिस विभाग का अमला भी शामिल हुआ। इन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों से भी आह्वान किया है कि बच्चे अपने स्कूल परिसर में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। Ek Ped Maa Ke Naam

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना की बहनों को राशि वितरण के लिए अगस्त माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वे माता-बहनों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील करेंगे। यदि 70 लाख महिलाएं पेड़ लगाएंगी तो लक्ष्य आसानी से पूरा होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एक वृक्ष अपने मां के सम्मान में लगाकर उसकी देखभाल करें, उसकी रक्षा करें। यह गौरव का विषय है कि आज हमारे राज्य के सभी वन रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। Ek Ped Maa Ke Naam

इस महावृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण को संरक्षित करना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हर व्यक्ति को प्रकृति के साथ जोड़ना है। पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना केवल एक पर्यावरणीय कदम नहीं, बल्कि यह हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम पर एक पेड़ लगाएं।

ALSO READ THIS :

Raipur shala praveshotsav 2024 : मुख्यमंत्री ने पुराने स्कूल में शिक्षा की महत्ता पर दिया जोर, दिव्यांग आदर्श आवासीय विद्यालय की घोषणा !

https://dprcg.gov.in/post/1720706633/Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai-inaugurated-Ek-Ped-Maa-Ke-Naam-Maha-Tree-Plantation-Campaign-2024

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button