Raipur event news : राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के हुनर को सराहा !

Raipur event news : बच्चों की कोमलता और उनकी ढालने की क्षमता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संदेश
Raipur event news : राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चाक पर दीया बनाकर बच्चों के हुनर की सराहना की
Raipur event news : बच्चे मन के सच्चे और गीली मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें जैसे आकार देना चाहें, दे सकते हैं। इसी संदेश को साझा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में कुम्हार की चाक पर हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ चाक पर दीया बनाते हुए बच्चों और अभिभावकों को यह संदेश दिया कि जैसे गीली मिट्टी को मनचाहे आकार में ढाला जा सकता है, वैसे ही बच्चों को भी उनके विकास के लिए सही दिशा दी जा सकती है। साथ ही, उन्होंने दीया बनाकर अंधेरे को दूर करने में दीये की उपयोगिता पर जोर दिया। Raipur event news

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और सामग्रियों को देखकर उन्होंने उनकी सराहना की और उन्हें प्रेरित किया।
Raipur event news : राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों में वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मॉडलों की प्रदर्शनी की, स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी, आदिवासी विकास विभाग ने एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यापन और आदिवासी बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। लाइवलीहुड कॉलेज नवगुरूकुल ने आजीविका पाठ्यक्रम की जानकारी दी।
इस दौरान, पीएमश्री प्राथमिक शाला लवाकेरा के विद्यार्थियों ने बैंड से देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी, जिसे मुख्यमंत्री ने खूब सराहा। शासकीय कन्या आश्रम बगीचा, पीएमश्री विद्यालय कांसाबेल, पीएमश्री विद्यालय कडरेगा के बच्चों ने स्कूल में तैयार किए गए मॉडल, वैज्ञानिक सोच और तार्किकता को बढ़ावा देने वाले मॉडल से मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींचा। छात्रा कु. अनामिका, समिस्ता टोप्पो, दीपिका सिंह, दृष्टि साय, अनुष्का टोप्पो ने जादुई पिटारे सहित अन्य प्रस्तुत सामग्रियों के विषय में बताया।

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने हुनर के पेटी, खेल सामग्री, जादुई पिटारा, बायो गैस मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
Raipur event news : शासकीय विद्यालय दोकड़ा द्वारा हेल्थकेयर सेजेस जशपुर के विद्यार्थियों ने रोबोट के माध्यम से यातायात के दौरान दुर्घटना से बचाव के उपाय दिखाए। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय जशपुर की श्रुति डहरे, सरस्वती और भूमिका डहरे ने थ्री डी प्रिंटर के माध्यम से कलात्मक प्रिंट तैयार करने और हाइट फाइंडर के माध्यम से ऊंचाई नापने की जानकारी दी।
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चराई डाँड़ के विद्यार्थियों ने ड्रिप सिंचाई प्रणाली और शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया के विद्यार्थियों ने मशरूम उत्पादन की विधि का प्रदर्शन किया। स्टाल में बाँस कला और माटी कला अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों की भी जानकारी दी गई।
Raipur event news : मुख्यमंत्री ने सभी स्टालों में मिली जानकारी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा उनके जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होगी। उन्होंने बच्चों के वैज्ञानिक नवाचार और तार्किक सोच को बढ़ावा देने के लिए सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को प्रेरित करते हैं और उनके कौशल को निखारने में मदद करते हैं।

राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों की भागीदारी और उनकी प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा और प्रेरणा मिलने पर बच्चे असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इन प्रयासों को सराहते हुए कहा कि यह भविष्य में उनके उज्ज्वल और सफल जीवन की नींव रखता है। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को संदेश दिया कि बच्चों को गीली मिट्टी की तरह ढालें, उन्हें सही मार्गदर्शन और शिक्षा दें ताकि वे भविष्य में एक मजबूत और उज्ज्वल नागरिक बन सकें।
ALSO READ THIS :
Chhattisgarh Sarkar : उम्मीदों की नई रोशनी और विकास की दिशा !
https://dprcg.gov.in/post/1720186234/Raipur-Children-are-like-wet-clay-you-can-make-them-as-you-want