मध्य प्रदेश

MP Budget 2024 : सीएम मोहन यादव ने युवा, गरीब, महिला और किसान के लिए पेश किया विकास का बजट !

MP Budget 2024 : सीएम मोहन यादव ने कहा – युवा, गरीब, महिला और किसान सहित सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान

MP Budget 2024 : मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने तीन लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “बजट में सभी वर्गों, विशेषकर युवा, गरीब, महिला, किसान आदि का ध्यान रखा गया है।”

MP Budget 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024-25 के बजट के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहली बार है जब राज्य का बजट 03 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। बजट की खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाया गया है और सभी विभागों के आवंटन में वृद्धि की गई है।

MP Budget 2024

सभी वर्गों का ध्यान

MP Budget 2024 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’’ की थीम पर प्रस्तुत इस बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा के अनुसार जीडीपी की ग्रोथ को सुनिश्चित करते हुए आगामी पांच वर्षों में बजट का आकार दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में सभी वर्गों, विशेषकर युवा, गरीब, महिला, किसान आदि का ध्यान रखा गया है।”

नवीन तकनीक और आईटी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए, प्रशासनिक सेवाओं में प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में लाने के उद्देश्य से उन्हें प्रोत्साहन और प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना बनाई गई है।

औद्योगिक विकास के लिए विशेष प्रावधान

MP Budget 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो विद्यार्थी छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर रहे हैं, उनके लिए भी बजट में विशेष व्यवस्था की गई है। दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए भी पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था की गई है। गौ-शालाओं के लिए भी बजट में पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक विकास के लिए बजट प्रावधान में 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

भारी उद्योग, एमएसएमई और कुटीर उद्योगों सहित स्व-सहायता समूहों के लिए भी बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्य जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, एक्सप्रेस-वे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महाकौशल, चंबल, विंध्य, मालवा आदि क्षेत्रों की सीधी कनेक्टिविटी राजधानी से जोड़ने के उद्देश्य से पर्याप्त वित्तीय तरलता का प्रावधान किया गया है।

सिंहस्थ का वृहद स्तर पर आयोजन

MP Budget 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंहस्थ का वृहद स्तर पर आयोजन होने वाला है। उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ भव्य और दिव्य होता है। सिंहस्थ के लिए इंदौर और उज्जैन संभाग के 13 जिलों के देव-स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था के उद्देश्य से 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रदेश की थाती हैं और उनके लिए विशेष योजना आरंभ की जा रही है। अन्य प्रदेशों या विदेशों में कार्यरत युवाओं के माता-पिता की देखरेख के लिए नगरीय क्षेत्र में ऐसी सोसायटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जहाँ वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्था हो। इस दिशा में आगे आने वाले प्राइवेट सेक्टर को राज्य शासन की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा।

हैरिटेज टूरिज्म और वन पर्यटन को प्रोत्साहन

MP Budget 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आए हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ हैरिटेज टूरिज्म और वन पर्यटन में भी पर्याप्त गतिविधियां हैं। एजुकेशन और हेल्थ टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश में “श्रीअन्न’’ उत्पादन क्षमता देश में सर्वाधिक है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए भी व्यवस्था की गई है। डिण्डौरी में “श्रीअन्न अनुसंधान केन्द्र’’ खोला जा रहा है। इसी प्रकार दलहन अंतर्गत चना अनुसंधान केन्द्र मालवा में और सरसों अनुसंधान केन्द्र चंबल में खोला जाएगा।

गौ-वंश रक्षा वर्ष घोषित

MP Budget 2024 : गौ-वंश संबंधी अपराधों को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई के साथ-साथ गौ-वंश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने इस वर्ष को गौ-वंश रक्षा वर्ष घोषित किया है। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के परिणामस्वरूप दो करोड़ 30 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रदेश में रोजगारपरक योजनाओं को लागू करते हुए सामान्यजन के बेहतर जीवन के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्यरत रहेगी।

ALSO READ THIS :

Raipur DA News Plus launch : रायपुर में मुख्यमंत्री श्री साय ने किया डीए न्यूज़ प्लस सैटेलाइट चैनल का शुभारंभ !

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/bhopal-mp-budget-2024-cm-mohan-yadav-said-on-attention-given-to-all-sections-including-youth-poor-women-farmers-on-budget-8329914

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

raipurdarshan

रायपुर दर्शन डिजिटल न्यूज़ चैनल का एक ऐसा माध्यम है जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां की सारी खबरे एक ही प्लेटफार्म में देखने मिलेंगी। हमारा उद्देश्य बदलते छत्तीसगढ़ ,नक्सलवाद का खात्मा करता छत्तीसगढ़ ,शिक्षा का अलख जगाता छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश दुनियां में सांस्कृतिक धरोहर को बेहतर मुकाम पर दिखाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button