Priyanka Gandhi MP Visit Live: नर्मदा पूजन के बाद शहीद स्मारक पहुंची प्रियंका गांधी, जनसभा को करेंगी संबोधित
Priyanka Gandhi in Jabalpur : प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में हैं। वे ग्वारीघाट पर मां नर्मदा का पूजन करने के बाद अब शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करने पहुंची हैं।

शहीद स्मारक पहुंची प्रियंका
प्रियंका गांधी को मां नर्मदा को अर्पित की गई चुनरी और गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट स्वरूप दी गई है। प्रियंका ने यहां मौजूद सभी लोगों के साथ मां नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गौरी घाट पर लोगों ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। नर्मदा पूजन के बाद अब वह शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करेंगी।
गौरी घाट में जीत का आशीर्वाद लेने पहुंची प्रियंका
मां नर्मदा का पूजन करने के बाद अब प्रियंका गांधी जीत का आशीर्वाद लेने के लिए गौरी घाट पहुंची हैं। गौरीघाट में उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। जबलपुर से प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। नर्मदा पूजन के बाद कुछ ही देर में वह भंवरताल गार्डन के लिए रवाना होंगी। जहां स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंच गई हैं। वह ग्वारीघाट में मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर चुनावी शंखनाद का आगाज करेंगी। यहां 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन करने के बाद वह महाआरती कर रही हैं। प्रियंका के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, सांसद विवेक तन्खा और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया मौजूद हैं।