मध्य प्रदेश

उत्तर भारत से आईं तेज हवाओं ने मप्र में बढ़ाई ठंड, रात का तापमान गिरा।

भोपाल। उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द हवाएं आ रही हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 260 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है।

अभी एक-दो दिन तापमान में कुछ और भी गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। हालांकि उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button