व्यापार

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: गेहूं और चना की MSP में वृद्धि, किसानों को मिलेगी राहत

आज केंद्र की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में किसानों के लिए कई फैसले लिये गए हैं। आज की बैठक में किसानों के लिए अहम फैसले लिये गए हैं। कैबिनेट ने रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए एमएसपी को लेकर भी फैसला लिया है। बता दें कि कैबिनेट ने 6 फसलों के लिए एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दी है।

इन फसलों की बढ़ी एमएसपी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि फसलों की एमएसपी पर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का इजाफा किया गया है। वहीं फसलों की मार्जिन लागत में भी 50 फीसदी का इजाफा किया गया। आइए, जानते हैं कि कैबिनेट ने फसलों पर कितनी एमएसपी बढ़ाई-

  फसल                      कितनी बढ़ी MSP

   गेहूं                                 2425 रुपये प्रति क्विंटल
   जौ                                 130 रुपये प्रति क्विंटल
   चना                               210 रुपये प्रति क्विंटल
  मसूर                              275 रुपये प्रति क्विंटल
  सरसों                             300 रुपये प्रति क्विंटल
  कुसुंभ (Safflower)          140 रुपये प्रति क्विंटल

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button