अन्य ख़बरें

अहमदाबाद विमान हादसा: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूं। यह एक हृदयविदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने हमें एक विनाशकारी मानवीय त्रासदी का सामना करने पर मजबूर कर दिया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं। दुख की इस घड़ी में, पूरा देश उनके साथ एकजुटता से खड़ा है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

इससे पहले अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। पीएम मोदी ने उनसे अहमदाबाद जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए।

साथ ही पीएम मोदी और अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। उड्ड्यन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ हैं।इधर एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए एक समर्पित यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी की है। वहीं, जानकारी आ रही है कि मौके पर NDRF, BSF के अलावा सेना की भी टीम पहुंच गई है।

 

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button