छत्तीसगढ़

CG Crime: गर्लफ्रेंड के लिए प्रेमी ने रची चोरी की साजिश: दोस्तों संग मिलकर अंग्रेजी शराब दुकान से उड़ाया माल, गर्लफ्रेंड के चक्कर में बना अपराधी, सभी आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चोर बन गया। अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर एक अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में चोरी की साजिश रची। आरोपी युवकों ने दुकान के दराज में रखे करीब 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह पूरी वारदात तारबाहर थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई।

तारबाहर थाना में 22 अप्रैल को अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में टिन शेड और फॉल्स सीलिंग तोड़कर प्रवेश कर दराज से 97,800 रुपये की चोरी का मामला का सामने आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने पुराने बस स्टैंड के पास से संजू बेरिया (20 वर्ष), धरपोंगा चतुरबेदानी (20 वर्ष) और अजित कुमार राजवाड़े उर्फ गोलू (27 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा।पुलिस की पूछताछ में आरोपी संजू बेरिया ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल खरीदना चाहता था, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। पैसों के लिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।

शराब पीने के बाद संजू ने बाथरूम के रास्ते दुकान में प्रवेश कर रुपये चुराए। रकम को आपस में बांटकर पार्टी की गई और संजू ने मोबाइल खरीदा। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल जब्त कर लिया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button