राज्य

झारखंड के सरायकेला में 25 वर्षीय महिला की हत्या, कॉन्क्रीट स्लैब से कुचला शव मिला

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक 25 वर्षीय महिला की कॉन्क्रीट के स्लैब से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की लाश उन्हें गुरुवार सुबह ही खरखई नदी में मिली। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी की तलाश तेज हो गई है। फिलहाल घटनास्थल के पास CCTV कैमरों से मिले फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके।

जिले के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर ही एक खून से सना कॉन्क्रीट स्लैब भी मिला है। फिलहाल महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को सरायकेला के सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button