राष्ट्रीय

बनासकांठा की वाव विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव की घोषणा

अहमदाबाद| महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात विधानसभा के रिक्त सीट पर भी चुनाव का आज ऐलान हो गया| उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी| बता दें कि वाव विधानसभा सीट गेनीबेन ठाकोर के इस्तीफा देने से खाली हुई है| 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा संसदीय सीट जीतकर भाजपा की हैट्रिक पर ब्रैक लगाई थी| 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी| लेकिन 2024 में भाजपा को 25 सीटों पर जीत मिली और बनासकांठा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गेनीबेन ठाकोर विजयी रही| सांसद चुने जाने के बाद गेनीबेन ठाकोर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया| जिसकी वजह से वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है| आज निर्वाचन आयोग ने 13 नवंबर को वाव विधानसभा सीट पर चुनाव कराने का ऐलान किया है| उपचुनाव के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी| पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी| 30 अक्टूबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है| 13 नवंबर को वाव विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी|

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button